गुरुवार, 12 अगस्त 2010

नमस्कार जी

हम जब कभी भी बाते करते है,तो एक वाक्य का ज्यादा प्रयोग करते है......... ''आप ही बताये "तो आज मै भी कुछ एसा ही लिख रही हु

आप ही बताइए

बहुत से किशोरों को शिकायत रहती है क़ि गर्मियों क़ी छुट्टियों में उन के पास करने को कुछ नहीं होता .क्या कोई बता सकता हैं कि एसे में रातों को देर तक घर से बहार रह कर वे क्या किया करते हैं ?

घर में बिजली के पॉइंट चाहे कितने ही क्यों न बने हों ,परक्या कोई बता सकता हैं कि बिजली लेने के लिए आगे बढते ही घर के फर्नीचर आड़े क्यों आ जाते हैं ?

वास्तविक जीवन यदि चालीस बरस पर शुरू होता हैं तो क्या कोई बता सकता हैं कि ३९ बरस कि उम्र पूरे होने पर भला किस चीज का अंत होता हैं ?

हवाई द्वीप का मौसम सारा साल एक सा रहता हैं .क्या कोई बता सकता हैं कि वहां पर लोग बातचीत कि शुरुआत कैसें करते होगें ?


........कभी यह भी क्यों नहीं सुनाई देता कि किसी पुरुष ने किसी स्त्री को सुधारने के लिए उस से विवाह किया हों ?

मंगलवार, 10 अगस्त 2010

तरस गई हूँ मैं
पथरा गई आँखें।
देख चुकी रास्ता
कई बार जा के।

पूछा पड़ोसियों से
उसे देखा है कहीं।
पागल समझते हैं
मुझे लोग सभी।

बहुत मन्नतें माँगी
बहुत रोई, गिड़गिड़ाई।
कितने संदेशे भेजे पर
काम वाली आज फिर नहीं आई।

-

शनिवार, 7 अगस्त 2010

नन्हे नन्हे पैरो से शरू होती है जिंदगानी
लगते ही मेहँदी पैरो मै बदल जाती है कहानी

कितनी सुन्दर लगती है ये पग्तिया
नारी सम्मान

अगर आप सोच रहे है के मै यहाँ नारी अपमान की गाथा सुनाने आइ हूँ ...तो बता दू यहाँ ऐसा कुछ नहीं होगा
नारी किसी दूर देश मै नहीं रहती वो तो यही है आपके आस पास कभी माँ बन कर तो कभी बेटी बन कर कभी बहु बन कर तो कभी पत्नी बन कर और भी न जाने कितनी जिन्दगी जीती है नारी,,,,,,,,, तो जाहिर है उसकी दर्द और पीड़ा किसी से छुपी नहीं है इसलिए जो सबको पता है वो नहीं लिखुगी और न ही किसी से नारी के सम्मान को बनाये रखने की गुजारिश करुगी??
वो सब तो यहाँ बरसों से हो रह है
नारी रोज किसी न किसी रूप मैं अपमान का सामना कर रही है,,,,, ,माना आज नारी पढ़ लिख गयी है नोकरी करती है पर उस पड़ी लिखी नारी को भी जिस अपमान का सामना करना पड़ता है वो किसे से छुपा नहीं है कभी अपनों से तो कभी परायो से सभी तो शामिल है ,,,,,,,,,,आज मै आपको ये नहीं कहुगी की महिला को सम्मान से जीने दो और ना ही पुरुष समाज पर इल्जाम लगा कर बात खटम करुगी शायद ये अपमान होगा उन पुरुषो का जिन्होंने महिला उथान के लिए अपना योगदान दिया मै बात करना चाहूंगी हर उस महिला से जिसने किसी न किसी रूप मै अपमान का सामना किया है
आप जानती है शिक्षा की प्रारम्भ सफ़र मै नारी को शिक्षित करने का मकसद सिर्फ नोकरी करना नहीं था
,तब सोच थी की पढ़ी लिखी माँ अपनी संतान को सही सिक्षा दे जिससे वो एक जिम्मेदार इन्सान बन सके ,संस्कार तो दिए माँ ने पर मै पूछती हूँ????????????? कितनी माओ नै अपने बेटे से कहा की नारी का सम्मान करे ,कभी नारी का अपमान ना करे शाएद वो ये सब कहना जरूरी ना समझी उन्हें लगा उनका वक्त तो निकल गया ,पर वो भूल गयी की उनकी बेटी को भी इसी समाज मै जीना है ,अगर हर माँ अपनी संतान को बचपन मै ये संस्कार दे की नारी के लिए उसका सम्मान क्या मायने रखता है तो शायद आने वाले वक्त मै दुनिया बदली नजर आये वक्त लगेगा पर ये अगेर कोई कर सकता है तो नारी ,और अगर पुरुष समाज का साथ भी मिल जाये तो क्या कहने
जय हिंद जय भारत

शुक्रवार, 30 जुलाई 2010


आओ बनाएँ कुछ अच्छे दोस्त
हर किसी के जीवन में कभी ना कभी कुछ ऐसे पल आते हैं जब वो अपने आप को हज़ारों लोगों के बीच में रहकर भी अकेला पाता है। अपने दफ्तर में या किसी पार्टी में भी उसे यही महसूस होता है कि वह कितना अकेला है। वह व्यक्ति अपने इस अकेलेपन का ज़िम्मेदार उन लोगों को मानने लगता है जो उससे बात नहीं करते या उसके दोस्त नहीं बनना चाहते...
अपने आपको एक अच्छा मित्र साबित करना और अपने पास अच्छे मित्र होना, ये दो ऐसी चीजें हैं जो न केवल आपकी दिनचर्या को खुशनुमा बनाती हैं बल्कि आप जीवनभर आत्मसंतोष को अनुभव करते हैं। परंतु मित्रता एकाएक नहीं हो जाती। मित्रता पैदा की जाती है और उसे बनाए रखना पड़ता है। किसी भी अन्य कौशल की तरह मित्रता की कला का भी अभ्यास करना पड़ता है।
वे कौन-सी बातें हैं जो किसी को एक अच्छा मित्र बनाती हैं। आइए गौर करें:
मित्रता को प्राथमिकता दीजिए : कई लोग ऐसे हैं जो चाहते तो हैं कि उनके पास अधिक से अधिक मित्र हों, परंतु मित्र को देने के लिए उनके पास समय नहीं है। पर अगर आप सच्चे मन से मित्रता करना चाहते हैं तो मित्रों के लिए समय निकालने के लिए केवल आपको थोड़ी योजना से काम लेना होगा। आप अपने एक मित्र के साथ शाम को घूमिए, दूसरे के साथ शॉपिंग का प्रोग्राम बना लीजिए, तीसरे के साथ कभी फिल्म देख लें और अगर यह सब संभव न हो तो किसी छुट्टी के दिन सभी मित्र पिकनिक का प्रोग्राम बना लें या किसी एक के यहाँ एकत्रित हो जाएँ। अगर यह भी संभव नहीं है तो फोन पर तो बात की ही जा सकती है।
दुःख-दर्द सुनना भी एक कला है : किसी के भी जीवन में कभी भी कोई समस्या उठ सकती है। ऐसे हालात में उसे एक सच्चे दोस्त की जरूरत महसूस होती है, जो उसका दुःख-दर्द धैर्य के साथ सुन सके, उसे सांत्वना के साथ बिना आलोचना किए समझा सके व बिना झिझके जरूरी सवाल उठा सके।
अंतर्मुखी होने का खतरा : कुछ लोग अपनी गूढ़ भावनाओं को मित्रों के सामने कहने से कतराते हैं। ऐसे लोग अपने भीतर छिपे डर, निराशा और मनोविकारों को प्रकट करने से डरते हैं, परंतु सभी प्रकार की मित्रता में यही वह समय होता है जब आप अपने मन की बात अपने मित्र के सामने रखें। आपके मित्र आपसे निकटता तभी महसूस करेंगे जब आप उन्हें अपने आपको जानने का मौका देंगे।
आप इस बात को लेकर मत डरिए कि यदि आपने अपनी खामियों व दोषों को मित्र के सामने प्रकट कर दिया तो वे आपको कम पसंद करेंगे बल्कि हो सकता है कि वे आपको और अधिक चाहें व आपकी मैत्री प्रगाढ़ बन जाए। अतः मित्रता के प्रारंभिक चरणों में अपनी कमियों को स्वीकार करना प्रीतिकर होता है।
अपने मतभेदों से ग्रहण करें : जब हम अपना ज्यादातर वक्त किसी मित्र के साथ बिताते हैं तब यह कहावत स्मरण हो आती है 'अधिक जान-पहचान घृणा को जन्म देती है।' हम उसकी उन विशेषताओं और कमजोरियों की ओर ध्यान देने लगते हैं जिनसे हमें चिढ़ होती है।
मित्रता का एक नुस्खा ही समानता और असमानता का सही मिश्रण है। आपस में कम से कम इतनी समानता तो होनी ही चाहिए कि आप एक-दूसरे को जान-पहचान कर समझ सकें और इतना अंतर भी होना चाहिए कि आपस में कुछ आदान-प्रदान किया जा सके।
लेखा-जोखा मत रखिए : प्रायः लोग मित्रता के अपने कर्तव्य को टालते रहते हैं। किसने पिछली बार पत्र लिखा था या फोन किया आदि।
अपने मित्रों को उदार बनने दीजिए : किसी से लेना, देने से बेहतर हो सकता है, परंतु यह भी जरूरी है कि आपके मित्र भी यह समझें व जानें कि आपको उनकी जरूरत है। जैसे आपको अपने किसी मित्र की मदद करने में खुशी महसूस होती है। ठीक वैसे ही दूसरों को भी आप अपनी मदद करने का मौका दीजिए।'कौन परेशान करे' या 'सबका एहसान कैसे चुकाएँगे' वाला नजरिया न अपनाएँ।
मित्रों के साथ खिलखिलाइए : किसी ने हँसी को जिंदगी का संगीत कहा है। यही आपके मित्र और आपको सदा खुश रखता है तथा अच्छे मित्रों को और नजदीक लाता है। नाजुक घड़ी में खिलखिलाकर हँसने से तनाव दूर करने में मदद मिलती है तथा अत्यंत ही गंभीर और निराशाजनक परिस्थितियों में भी आपके मित्र को एक नई आशा की किरण दिखाई देती है।
मित्रता को जिंदा रखिए : आज की आपाधापी भरी जिंदगी में मित्रता जैसे अनमोल तोहफे को कई लोगों ने अपनी वरीयता की सूची में एकदम नीचे इसलिए खिसका दिया है, क्योंकि उनका ख्याल है कि इसे निभाने में काफी समय देना पड़ता है जबकि मित्रता जीवन के सर्वाधिक अनमोल तोहफों में से एकहै। आम रिश्तों से हटकर होना ही इसे एक तोहफे का स्वरूप प्रदान करता है। मित्र एक ऐसा उपहार है जिसे आप स्वयं अपने को भेंट करते हैं।


बुधवार, 28 जुलाई 2010

सोचती हूँ पल प्रति पल
कि ज़िन्दगी एक कविता है
या, स्वयं एक कवयित्री !
जन्म से मरण तक
न जाने कितने उतार-चढ़ाव,
कितने हादसे, कितने ग़म, कितनी खुशियाँ !
कभी इच्छाओं की मौत
कभी मौत की इच्छा !
कभी ह्रदय को बहलाते क्षण
कभी दहलाते !
संदेह, विश्वास, भय, प्रेम,
वात्सल्य, करूणा, ममता आदि
रसों और भावों को
अपने में संजोए
ज़िन्दगी एक कविता ही तो है !
परन्तु कौन, किस पर,
कैसे लिखता है?
क्या स्वयं ज़िन्दगी ?
शायद हाँ !
शायद नहीं !
फिर बार-बार
सोचती हूँ पल प्रति पल
कि ज़िन्दगी एक कविता है
या स्वयं एक कवयित्री ?
प्रश्न है अब तक
हम कितना भी चाहें, लेकिन
वक्त कहाँ रूक जाया करता,
कुछ अनपेक्षित घट जाने से
जीवन कब थम जाया करता.
मानव हूँ ना! चलनशील हूँ!
दुख तो आते जाते रहते
दु:खों से घबराना कैसा,
जो नीयत है वो होगा ही
नियति से टकराना कैसा.
शिक्षित हूँ ना! मननशील हूँ!
खुशी मिले तो उन्हे बाँट दूँ
दु:ख अपने सारे मै पी लूँ,
जितनी साँसें शेष हैं मेरी
उतना जीवन जी भर जी लूँ.
नारी हूँ ना! सहनशील हूँ!
रूकने से कब काम चला है
जीवन मे अब बढना होगा,
खुद अपने से हिम्मत लेकर
बाधाओं से लडना होगा.
कर्मठ हूँ ना! कर्मशील हूँ!